Message From Chairman


प्रिय विद्यार्थियों,
मुझे यह कहते हुए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता हो रही है कि आप सभी बीपीएस वर्ल्ड स्कूल परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हमारा विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व विकसित करने का मंच है।
आप सभी से मेरी अपेक्षा है कि आप मन लगाकर अध्ययन करें, अपने शिक्षकों और अभिभावकों का सम्मान करें तथा सदैव सत्य, मेहनत और ईमानदारी के मार्ग पर चलें। जीवन में सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि अच्छे विचार, अच्छा आचरण और सकारात्मक सोच से मिलती है।
याद रखिए—“कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं।”
विद्यालय प्रबंधन सदैव आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। हमें विश्वास है कि आप सभी अपने ज्ञान, संस्कार और प्रतिभा से न केवल विद्यालय बल्कि देश का नाम भी रोशन करेंगे।
आप सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।
सप्रेम शुभेच्छाओं सहित

भगत सिंह
अध्यक्ष
बी0पी0एस0 वर्ल्ड स्कूल